CM Mohan Yadav Big Announcement For Milk Producer Farmers: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन सतना में सरदार वल्लभ भाई पटेल ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अंगेजों के किए विभक्त भारत को अखंड बनाया है। देश को आजाद करते समय अंग्रेजों ने इसे तोड़कर अलग- अलग करने की पूरी कोशिश की। लेकिन उन लोगों की इस कोशिश को सरदार पटेल ने विफल कर दिया और अखंड भारत का निर्माण किया।
अमूल का मिल्क प्रोडक्शन
सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने रियासतों का एकीकरण की प्रतिभा, साहस और कौशल का बहुत बड़ा उदाहरण है। सरदार पटेल ने ही सोमनाथ मंदिर और द्वारिकाधीश मंदिरों का कायाकल्प कराया। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने कामों से देश की सनातनी परंपरा को गौरवान्वित किया है। सरदार पटेल ने जीवन भर गरीबों और किसानों के लिए काम किया। उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए गुजरात में मिल्क प्रोडक्शन यूनिट अमूल का गठन किया। इससे पूरे देश में श्वेत क्रांति आ गई। अमूल, किसानों के सहयोग और सहकार से बना संगठन है। अमूल का मिल्क प्रोडक्शन किसानों को अच्छी गुणवत्ता का पशु आहार, दुधारी पशुओं को बीमा सुरक्षा का लाभ और दीवाली पर किसानों को लाखों का बोनस देता है।
यह भी पढ़ें: सतना में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज और सिंथेटिक ट्रैक, मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने की घोषणा
मिल्क प्रोड्यूसर किसानों को मिलेगा बोनस
मध्य प्रदेश में भी मिल्क प्रोडक्शन किसानों को सहकारी समितियों के जरिए मिल्क स्टोरेज के लिए बोनस दिया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था लागू कर दी है। अब किसानों को जमीन के नक्शे, खसरे और नामांतरण के लिए तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मॉडर्न कम्युनिकेशन फैकल्टी के जरिए उन्हें घर बैठे इसकी सुविधा मिलेगी। सीएम मोहन यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल ट्रस्ट की स्मारिका ‘एकता’ का विमोचन भी किया।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines