---विज्ञापन---

भोपाल नगर निगम ने बहनों को दिया राखी का गिफ्ट, 30 अगस्त के दिन मिलेगा यह फायदा

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर भोपाल नगर निगम ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 30 अगस्त के दिन राजधानी भोपाल में चलने वाली सिटी बसों का सफर महिलाओं के लिए फ्री रहेगा। शहर में चलने वाली 368 बसों में महिलाओं को किराया नहीं लगेगा। इसके अलावा भोपाल नगर निगम ने कर्मचारियों को भी राखी का […]

---विज्ञापन---

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर भोपाल नगर निगम ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 30 अगस्त के दिन राजधानी भोपाल में चलने वाली सिटी बसों का सफर महिलाओं के लिए फ्री रहेगा। शहर में चलने वाली 368 बसों में महिलाओं को किराया नहीं लगेगा। इसके अलावा भोपाल नगर निगम ने कर्मचारियों को भी राखी का गिफ्ट दिया है, अगस्त की सैलरी राखी से पहले आ जाएगी।

30 अगस्त को महिलाओं का नहीं लगेगा किराया

दरअसल, राजधानी भोपाल में 368 सिटी बसें चलती हैं, जिसमें रक्षाबंधन के दिन महिलाएं फ्री में आ जा सकेंगी। इसके अलावा शहर से बाहर भोजपुर, मंडीदीप तक भी महिलाएं फ्री सफर कर सकेंगी। भोपाल की महापौर मालती राय ने यह ऐलान किया है, उन्होंने बताया कि पिछले साल भी रक्षाबंधन पर यह सुविधा दी गई थी। जबकि इस बार भी महिलाओं को यह सुविधा दी जा रही है।

---विज्ञापन---

वहीं भोपाल नगर निगम अगस्त माह की सैलरी भी कर्मचारियों को राखी से पहले देगा, ताकि कर्मचारियों को भी त्योहार में किसी तरह की परेशानी न हो। बता दें कि इस बार रक्षाबंधन 30 अगस्त को है। जिसके चलते शहर में बाजार भी सज गए हैं।

राजधानी भोपाल में चलने वाली सिटी बसों में हर दिन एक से डेढ़ लाख के बीच यात्री सफर करते हैं, जिसमें 40 प्रतिशत महिलाएं भी शामिल हैं। ये बसें शहर के सभी क्षेत्रों को कवर करती हैं, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी नहीं होती है।

---विज्ञापन---

ये भी देखें: Vijayraghavgarh विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मिजाज?

---विज्ञापन---
First published on: Aug 29, 2023 11:48 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola