News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
राष्ट्रवादी साप्ताहिक पत्रिका ‘पाञ्चजन्य’ अपनी सुशासन संवाद श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए 16 नवंबर को भोपाल में ‘मध्य प्रदेश: सुशासन संवाद 2.0’ आयोजित कर रही है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन प्रारूप से प्रेरित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, भोपाल में रविवार दोपहर 12:30 से शाम 6 बजे तक चलेगा। यहां विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट अतिथियों के साथ सुशासन, जन स्वास्थ्य, स्वदेशी संकल्प और फैक्ट चेक पर चर्चा होगी।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह हेमंत मुक्तिबोध, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमति संपतिया उड़के, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मोहन तिवारी, स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के निदेशक प्रवीण भट्ट और डीवीजी टेक्नोलॉजी के प्रबंध निदेशक अभिषेक गर्ग अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस संवाद श्रृंखला में पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर और भारत प्रकाशन (दिल्ली) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार गोयल भी मौजूद रहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।