---विज्ञापन---

MP के उप-मुख्यमंत्री ने लिया रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों के साथ की रिव्यू मीटिंग

Rewa Regional Industry Conclave: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा में आयोजित हो रहे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

---विज्ञापन---

Rewa Regional Industry Conclave: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने 23 अक्टूबर को कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा में आयोजित हो रहे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर कॉन्क्लेव के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव विंध्य को औद्योगिक विकास का नया क्षितिज देगा।

विंध्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां निवेश करने के लिए कई बड़े उद्योगपतियों ने रूचि दिखाई है। विंध्य में कई सुंदर जल प्रपात, धार्मिक स्थल, टाइगर रिजर्व तथा अन्य प्राकृतिक स्थल हैं। रेल मार्ग, फोरलेन सड़कों तथा रीवा एयरपोर्ट के माध्यम से हवाई सेवा की सुविधा हो जाने से पर्यटन उद्योग में तेजी से विकास होगा।

---विज्ञापन---

इसके माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। इसी तरह कृषि पर आधारित उद्योगों तथा नवकरणीय ऊर्जा में भी निवेश की अच्छी संभावनाएं हैं। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से इन संभावनाओं को मूर्त रूप देने का अवसर मिलेगा।

---विज्ञापन---

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विंध्य के औद्योगिक विकास को विशेष महत्व देते हुए रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन कराया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करें।

---विज्ञापन---

उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया की व्यवस्था, उद्योगपतियों के साथ संवाद की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर प्रबंध संचालक एमपीआईडीसी चन्द्रमौलि शुक्ला, कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी एमएस सिकरवार, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-  MP के इंदौर ने फिर कर दिखाया कमाल! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला ये बड़ा पुरस्कार

First published on: Oct 23, 2024 11:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola