---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी की 16वीं किस्त, लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर हुई राशि

Ladli Behna Yojana For MP Women: महिलाओं को सशक्त करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। सितंबर माह के लिए प्रदेश की हर एक लाड़ली बहना के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर किए गए।

---विज्ञापन---

Ladli Behna Yojana For MP Women: मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 16वीं किस्त जारी कर दी है। ये किस्त सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए बीना से बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर की है। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाना है। आपको बता दें, 21 से 60 साल तक की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इसी के साथ सरकार अभी तक कुल 16 किस्तों का भुगतान कर चुकी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की माह सितंबर की राशि ट्रांसफर की। यह कार्यक्रम सागर जिले के बीना में आयोजित हुआ।

बता दें, सितंबर माह में प्रत्येक लाड़ली बहना को 1250 रुपए के हिसाब से 54 करोड़ 73 लाख 10 हजार 500 रुपये का भुगतान डिजिटल के जरिए किया गया। योजना का लाभ उठाने वालीं प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों को इसका इंतजार था। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत माह अगस्त की राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की गई।

---विज्ञापन---

क्या है लाड़ली बहना योजना ?

लाड़ली बहना योजना में 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। रक्षाबंधन 2023 पर राशि को 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। इस योजना का लाभ प्रदेश की करीब 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं को मिलता है। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना ( Ladli Behna Yojana ) पिछली बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 5 मार्च 2023 को शुरू की थी। सरकार ने 1 हजार रुपए से इस योजना की शुरुआत की थी। जून 2023 से लाड़ली बहनों के खाते में 1-1 हजार रुपए आने लगे थे।

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • लाड़ली बहना योजना की नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं।
  • https://cmladlibahna.mp.gov.in/
  • वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जिले और तहसील का नाम सिलेक्ट करें।
  • ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  • लाड़ली बहना योजना लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखेगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश में डिवीजन-जिलों की सीमाओं का होगा पुनर्निर्धारण

---विज्ञापन---
First published on: Sep 09, 2024 05:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola