Madhya Pradesh IPS Transfer: मध्य प्रदेश के सरकारी सिस्टम में बीते कुछ सालों से आधी रात को तबादले होने का मानो चलन चल गया है। प्रदेश में एक बार फिर आधी रात को सात पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं, इसमें रीवा, सागर और ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी भी इधर से उधर हुए हैं। ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, सागर पीटीएस एसपी दिनेश कुमार कौशल को जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा रीवा भेजा गया है।
इन अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी
एसपी पीटीएस (Sagar) दिनेश कुमार कौशल को जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा रीवा भेजा गया है। इंदौर के साइबर एसपी जितेंद्र सिंह को एटीएस एसपी (ATS SP) इंदौर बनाया है। एसपी विपुस्था लोकायुक्त संगठन रीवा, गोपाल सिंह धाकड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना बनाया है।
अरविंद को एसपी ईओडब्लू रीवा बनाया
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक मुरैना अरविंद सिंह ठाकुर को एसपी ईओडब्लू रीवा की जिम्मेदारी दी गई है। रीवा के पुलिस अधीक्षक विपुस्था, लोकायुक्त संगठन रीवा एसपी गोपाल सिंह धाकड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना बनाया है। एसपी ईओडब्लू (Gwalior) बिट्टू सहगल को उप सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर बनाया गया।
देवेंद्र को SP ईओडब्लू सागर की जिम्मेदारी
सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल दिलीप सिंह तोमर को एसपी ईओडब्लू ग्वालियर बनाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑपरेशन बालाघाट देवेंद्र कुमार यादव को एसपी ईओडब्लू सागर बनाया है।
7 IPS के किए थे ट्रांफसर
आपको बता दें 22 अक्टूबर की आधी रात सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। गृह मंत्रालय ने रात 1 बजे आदेश जारी कर मुख्यमंत्री मोहन यादव का ओएसडी बदल दिया था। इंदौर में पुलिस कमिश्नर रहे राकेश गुप्ता मुख्यमंत्री के ओएसडी बनाए गए थे। उज्जैन आईजी संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया था।
ये भी पढ़ें- ‘हर युग में गुरुकुल और शिक्षा व्यवस्था ने हर चुनौती में अपनी भूमिका अदा की’, समारोह में बोले CM मोहन यादव
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines