Haryana Election 2024 Result: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, हमें पूरा विश्वास था कि भाजपा की सरकार ने जो पिछले 10 सालों में काम किया है, उसका असर इस चुनाव पर पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कार्यपद्धति और विकास कार्यों का प्रभाव जनता पर साफ दिख रहा है। यही वजह है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
जनता भी चाहती है विकास
सीएम ने कहा कि मैंने खुद भी हरियाणा का का दौरा किया था। सीएम ने कहा कि भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए आज भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है।
सिहोर दौरे पर मोहन यादव
आपको बता दें, मोहन यादव मंगलवार को सीहोर के भैरूंदा में ग्राम विकास सम्मेलन में शामिल होंगे। सीएम आवास सखी और ग्राम सड़क सर्वे ऐप लॉन्च करेंगे। मुख्यमंत्री स्व-सहायता समूहों को 150 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। 100 सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्रों का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा बुधनी के भैरूंदा में सीएम मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान संयुक्त रूप से रोड शो करेंगे। इसके पहले वह सलकनपुर पहुंचकर विजयासन देवी की दर्शन-पूजा करेंगे।
ये भी पढ़ें- ‘नक्सलवाद को मिलकर करेंगे खत्म, चलाएंगे राज्य संयुक्त अभियान’, MP मोहन यादव का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
8 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
8 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
9 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines