नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में चिकन पॉक्स (Chicken pox) की बीमारी ने दस्तक दी है। इस बीमारी की चपेट में कई बच्चे आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई। 4 दर्जन से अधिक बच्चों के सैंपल लिए गए है।

विज्ञापन

दरअसल, जिले के करेली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुआताला और पलोहा में चिकन पॉक्स की बीमारी की चपेट में सर्वाधिक बच्चे आए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो अभी तक 50 से ज्यादा रोगियों की पहचान की जा चुकी है। जिनके सैंपलिंग भी लिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर सर्वे भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

एमपी में प्रसव पीड़ा की दो तस्वीरः सिगंरौली स्वास्थ्य केंद्र में लटका था ताला, महिला ने बाहर दिया शिशु को जन्म, छतरपुर में चलती बस में डिलीवरी, चालक बस लेकर जिला अस्पताल पहुंचा

तेजी से फैल रहे इस बीमारी से ग्रामीण परेशान हैं। इस बीमारी की चपेट में बच्चे सर्वाधिक देखे जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के पालकों से अपील की है कि रूप बीमारी से संक्रमित बच्चों को स्कूल ना भेजें। स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी से बचने के तमाम उपाय भी कर रहा है।

विज्ञापन

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बीमारी से अभी तक जिले में कोई मौत नहीं हुई है और इससे बचने के तमाम उपाय भी किए जा चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ