---विज्ञापन---

‘विकास के लिए बहुत जरूरी है शिक्षा’, छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने दिया मूल मंत्र

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक कार्यक्रम में विकास का मूल मंत्र दिया देते हुए कहा कि किसी भी सेक्टर में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते दिन राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित उल्लास मेले में शामिल हुए। यहां उन्होंने एक लाख उल्लास साक्षरता केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने विकास का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूल मंत्र है। किसी भी सेक्टर में आगे बढ़ने और विकास करने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।

---विज्ञापन---

‘बहुत जरूरी है शिक्षा’

सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि शिक्षा का लक्ष्य सिर्फ डिग्री हासिल करना और सरकारी नौकरी पाना ही नहीं है। शिक्षा ही वह रास्ता है, जिससे मनुष्य को किसी भी क्षेत्र में के लिए नई रोशनी मिलती है। फिर चाहे वह व्यापार, समाज सेवा हो या राजनीति का क्षेत्र हो इन सभी सेक्टर के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें: ‘अचार, माता का प्रसाद और गुलकंद…’ कोड के तौर पर CBI अधिकारियों ने ली रिश्वत, ऐसे हुआ भंडाफोड़

---विज्ञापन---

जरुरी है सभी का पढ़ा-लिखा होना

सीएम विष्णुदेव ने आगे कहा कि भारत देश हमेशा से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन का काम बेहतरीन तरीके से हो रहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए 2-3 उदाहरण दिए, जिसमें उन्होंने असाक्षर लोगों के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर वह पढ़े-लिखे होते तो इस तरह की धोखाधड़ी से बच जाते। इसलिए सभी लोगों का पढ़ा-लिखा होना जरुरी है।

सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि दुनिया में शिक्षा एक ऐसी चीज है जो बांटने से बढ़ती है। हम लोगों ने 10 लाख लोगों को साक्षर करने का बीड़ा उठाया है। इस लक्ष्य से अधिक लोगों तक पहुंचा पाएंगे तो और अच्छा होगा।

First published on: Sep 09, 2024 01:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola