Chhatarpur Deputy Collector Nisha Bangre Video: मध्यप्रदेश के छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अपने इस्तीफे को लेकर खासी सुर्खियों में रहीं। सरकार की ओर से इस्तीफा स्वीकार न करने को लेकर बांगरे ने आमला से भोपाल तक पैदल यात्रा भी निकाली। इस दौरान वे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। अब कोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस उन्हें विधायक का टिकट देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद एक बार फिर से निशा बांगरे सुर्खियों में हैं। उन्होंने खुल कर इस बार अपनी बात रखी।
इस्तीफे में आखिर क्या दिया था कारण
निशा बांगरे ने मीडिया को बताया कि चुनाव लड़ने की शुरू से ही मंशा थी। मैं लोकतंत्र का हिस्सा बनना चाहती हूं। निश्चित तौर पर मैं अपना नामांकन करूंगी। मीडिया ने उनसे पूछा कि जब आपने इस्तीफा दिया था तो कारण कुछ और बताया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जी हां… जब मैंने इस्तीफा दिया था तो उसमें कारण लिखा था। उन्होंने बताया कि मैंने अपने मकान के उद्घाटन के लिए सरकार से छुट्टियां मांगी थीं, लेकिन उन्हें मंजूर नहीं किया गया था। जब उन्होंने पता किया तो जानकारी हुई कि ये सब राजनीतिक कारणों से हो रहा है।
अच्छी व्यवस्था का बताया सूत्र
उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से चाहती हूं कि देश में अच्छी व्यवस्थाएं रहें। अच्छी व्यवस्थाएं बनती हैं अधिकारियों से और जनप्रतिनिधियों से…। उन्होंने कहा कि अधिकारी बनकर देख लिया… जनप्रतिनिधियों की मंशा अगर सही रहे तो अधिकारी भी अच्छे से काम करते हैं। इसके साथ ही निशा बागंरे ने कई अहम मुद्दों पर बात की।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines