Watch Video: नौकरी गई... और टिकट भी नहीं मिला, कोर्ट से इस्तीफा मंजूर कराने वाली निशा बांगरे की क्या है पॉलिटिकल प्लानिंग?

Chhatarpur Deputy Collector Nisha Bangre Video: छतरपुर में डिप्टी कलेक्टर के पद से इस्तीफा देने के बाद निशा बांगरे की नौकरी चली गई है। ऐसे में चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने अपनी प्लानिंग बदल दी है।

Chhatarpur Deputy Collector Nisha Bangre, Nisha Bangre Video, Nisha Bangre Video News, MP News, MP Viral Video

Chhatarpur Deputy Collector Nisha Bangre Video: मध्यप्रदेश के छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अपने इस्तीफे को लेकर खासी सुर्खियों में रहीं। सरकार की ओर से इस्तीफा स्वीकार न करने को लेकर बांगरे ने आमला से भोपाल तक पैदल यात्रा भी निकाली। इस दौरान वे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। अब कोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस उन्हें विधायक का टिकट देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद एक बार फिर से निशा बांगरे सुर्खियों में हैं। उन्होंने खुल कर इस बार अपनी बात रखी।

विज्ञापन

इस्तीफे में आखिर क्या दिया था कारण

निशा बांगरे ने मीडिया को बताया कि चुनाव लड़ने की शुरू से ही मंशा थी। मैं लोकतंत्र का हिस्सा बनना चाहती हूं। निश्चित तौर पर मैं अपना नामांकन करूंगी। मीडिया ने उनसे पूछा कि जब आपने इस्तीफा दिया था तो कारण कुछ और बताया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जी हां… जब मैंने इस्तीफा दिया था तो उसमें कारण लिखा था। उन्होंने बताया कि मैंने अपने मकान के उद्घाटन के लिए सरकार से छुट्टियां मांगी थीं, लेकिन उन्हें मंजूर नहीं किया गया था। जब उन्होंने पता किया तो जानकारी हुई कि ये सब राजनीतिक कारणों से हो रहा है।

विज्ञापन

अच्छी व्यवस्था का बताया सूत्र

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से चाहती हूं कि देश में अच्छी व्यवस्थाएं रहें। अच्छी व्यवस्थाएं बनती हैं अधिकारियों से और जनप्रतिनिधियों से…। उन्होंने कहा कि अधिकारी बनकर देख लिया… जनप्रतिनिधियों की मंशा अगर सही रहे तो अधिकारी भी अच्छे से काम करते हैं। इसके साथ ही निशा बागंरे ने कई अहम मुद्दों पर बात की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ