Cheetah Project: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में कल और 12 चीते लाए जाएंगे। आज रात लगभग 8 बजे भारतीय वायु सेना का C-17 ग्लोबमास्टर कार्गो विमान जोहान्सबर्ग के ओआर टैम्बो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरेगा और 18 फरवरी को सुबह 10:00 बजे ग्वालियर हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है।
जोहान्सबर्ग से ग्वालियर की दूरी करीब 10 घंटे में तय की जाएगी। चीतों को लाने के लिए भारतीय वायु सेना का विमान 16 फरवरी को सुबह 6.00 बजे गाजियाबाद हिंडन हवाई अड्डे से रवाना हुआ। भारत के चीता परियोजना प्रमुख एसपी यादव ने शुक्रवार को कहा कि लाए जा रहे 12 अफ्रीकी चीतों के लिए व्यवस्था की जा रही है।
और पढ़िए – जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता
लाइव ट्रैकिंग के लिए लगाया गया है रेडिया कॉलर
एसपी यादव ने ANI से बात करते हुए कहा कि चीतों के लाइव ट्रैकिंग के लिए उनके गले में रेडियो कॉलर लगाया गया है। इस बार हमने जो क्वारंटाइन बाड़ा बनाया है, वह पिछले वाले से बेहतर है। एसपी यादव ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में चीतों को लाने के बाद उनके सभी स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और फिर उन्हें एक महीने के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा। इसके लिए 10 क्वारंटाइन बूमर बनाए गए हैं।
और पढ़िए – गोरखपुर में यज्ञ के दौरान बौराया हाथी, नानी-नाती और महिला को सूंड से उठाकर पटका, फिर रौंदकर मार डाला
नामीबियाई और साउथ अफ्रीका के चीतों में क्या है अंतर?
नामीबियाई चीता और दक्षिण अफ्रीकी चीता के बीच के अंतर के बारे में पूछने पर यादव ने एएनआई को बताया कि नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के चीतों की प्रजातियों में कोई अंतर नहीं है, लेकिन वे दक्षिण अफ्रीका के पूरी तरह से जंगली चीते हैं, जिनका चरित्र जंगली है।
कूनो नेशनल पार्क में चीतों की रिहाई के मौके पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। बता दें कि इससे पहले नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को उनके जन्मदिन के मौके पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines