उज्जैन में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए किया जा रहा अनुष्ठान, इसरो प्रमुख ने भी किए थे बाबा महाकाल के दर्शन
Edited By Arpit Pandey

Chandrayaan-3 in success
Edited By Arpit Pandey

Chandrayaan-3 in success
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 आज लॉन्च किया जा रहा है। राजधानी भोपाल के आंचलिक विज्ञान केंद्र में चंद्रयान-3 मिशन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं इसकी सफलता के लिए देशभर में प्रार्थना का दौर जारी है। उज्जैन में भी विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। इससे पहले इसरो प्रमुख ने भी बाबा महाकाल के दरबार में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना की थी।
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए उज्जैन के कुण्डेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। जिसमें यहां शिवलिंग की पूजा और अभिषेक कर चंद्रयान की बिना विघ्न लैंडिंग के लिए मंत्रों का जाप भी किया गया। पूजा के दौरान चंद्रयान के मॉडल को भी रखा गया था। जहां लैंडिंग की उलटी गिनती शुरू होने के बाद विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना हुई।
इससे पहले इसरो चीफ डॉ. एस. सोमनाथ भी उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने बीती 24 मई को उज्जैन में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की थी। उन्होंने महाकालेश्वर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए थे। वे श्री कुण्डेश्वर महादेव मंदिर भी पहुंचे थे। बता दें कि बाबा महाकाल के दरबार में भी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए भक्तों ने प्रार्थना की है।
बता दें कि करीब चार साल बाद फिर से चंद्रमा पर जाने की तैयारी हो रही है। जिसकी उल्टी गिनती जारी है। आज दोपहर 2.30 बजे चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा। जैसे ही यह चांद की सतह पर पहुंचेगा, लैंडर और रोवर चांद के एक दिन यानी धरती के 14 दिन के लिए एक्टिवेट हो जाएंगे। अगर भारत चांद पर सफलता पूर्वक लैंडिंग कर लेता है तो चीन, रूस और अमेरिका के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: