मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, नाले में बही 11 लोगों से भरी कार, 9 शव बरामद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के ऐलान किया है.

Cars

मध्य प्रदेश में नाले में कार बहने से नौ लोगों की मौत हो गई. हादसा राजगढ़ जिले के पड़ाना में हुआ, जहां 11 लोगों को ले जा रही कार एक नाले में गिर गई. देवास के सतवास तहसील के धासड़ गांव के 11 लोग कार से कड़लावद गांव जा रहे थे. तभी झिरी नाले के तेज बहाव में कार बह गई. हादसे में बच्चों समेत 9 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं और दो लोगों को बचा लिया गया.

विज्ञापन

क्रेन से निकाली कार

कार में 4 महिलाएं और 4 बच्चों समेत कुल 11 लोग सवार थे. कार को धांसड़ गांव के मुकेश सिंह चौहान चला रहे थे. कड़लावद गांव जाते वक्त अचानक कार का नियंत्रण खराब हो गया और कार नाले में जा गिरी. बारिश की वजह से नाले का बहाव बहुत तेज था. जिसकी वजह से नौ लोगों की मौत हो गई. नाले में गिरी कार को क्रेन से निकालना पड़ा.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने की मदद

हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग वहां तुरंत इकट्ठा हो गए और फिर उन्होंने लोगों को बचाने की कोशिश की. इसके बाद जानकारी मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा. प्रशासन ने भी नाले में गिरे लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन केवल दो ही लोगों को बचाने में कामयाबी मिली.

सहायता राशि का ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के ऐलान किया है. उन्होंने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘राजगढ़ जिले के पचोर-सारंगपुर मार्ग पर बारिश के कारण हुई दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं. मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ