विपिन श्रीवास्तव, भोपाल:
BSP Leader Mahendra Gupta Shot Dead: लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता की गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर में बीएसपी नेता महेंद्र गुप्ता को सरेराह गोलियों से भून दिया गया। इसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र गुप्ता ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वह बिजावर विधानसभा सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे।
मैरिज गार्डन के पास हुई घटना
जानकारी के अनुसार, ये घटना सागर रोड पर गजराज मैरिज गार्डन के सामने हुई। जहां बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ गोलियां मारीं। महेंद्र गुप्ता शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बता दें कि महेंद्र गुप्ता ने इस साल विधानसभा चुनाव में भी ताल ठोकी थी।
विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे महेंद्र गुप्ता
वह बीजेपी कांग्रेस के प्रत्याशियों के बाद तीसरे नंबर पर रहे थे। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इस हत्याकांड की हर पहलू से जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महेंद्र गुप्ता को सिर में गोली मारी गई। छतरपुर एसपी अमित सांघी ने कहा- मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द से जल्द मामले का खुलासा करेगी।
ये भी पढ़ें: यूपी में बिगड़ा दलित वोट बैंक का गणित, बीजेपी, सपा, बसपा…किसे होगा फायदा?
सरपंच रह चुके थे
महेंद्र गुप्ता ईशानगर के सरपंच रह चुके थे। वह बसपा के लिए पिछले कुछ समय से सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। हालांकि उन पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे। दूसरी ओर कई लोगों से विवाद भी रह चुके थे। पुलिस इस हत्याकांड की कई एंगल से जांच कर रही है। इस एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है कि किसी रंजिश के तहत तो उन पर ताबड़तोड़ गोलियां नहीं बरसाई गईं। उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी देखे जाते थे।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: यूपी में क्या होगा BJP का हाल? ओपिनियन पोल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
8 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
8 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
9 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines