BSP candidate Ashok Bhalavi death : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अशोक भलावी की मौत हो गई है। वे मध्य प्रदेश की बैतूल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। उनके निधन के बाद अब इस सीट पर नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया होगी।
बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट से अशोक भलावी को चुनावी मैदान में उतारा था। बसपा प्रत्याशी इस कड़ी धूप में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान अशोक भलावी को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। BSP उम्मीदवार की मौत के बाद चुनाव आयोग ने बैतूल सीट पर इलेक्शन प्रक्रिया स्थगित कर दी।
यह भी पढ़ें : रणदीप सुरजेवाला को ECI ने क्यों भेजा नोटिस? हेमा मालिनी से जुड़ा क्या है पूरा मामला
बैतूल सीट पर चुनाव प्रक्रिया स्थगित
बैतूल के जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने निर्वाचन आयोग को इसकी सूचना भेज दी है। इस पर एमपी के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद बैतूल सीट पर अब चुनाव की प्रक्रिया नए सिरे से होगी और इस सीट का चुनाव अब आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि ECI को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। अब ECI बैतूल सीट पर नामांकन और वोटिंग के लिए नई तारीख का ऐलान करेगा।
यह भी पढ़ें : ‘दशकों तक पुरानी सोच पर चली कांग्रेस’, पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
जानें कब होना था मतदान
आपको बता दें बैतूल लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी थी। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस सीट पर कुछ आठ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बसपा उम्मीदवार अशोक भलावी की मृत्यु के बाद अब इस सीट पर फिर से चुनाव की सारी प्रक्रिया होगी।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
14 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines