---विज्ञापन---

MP के आप प्रभारी का भाजपा पर कमेंट, आरोप- फर्जी लोगों को AAP का पदाधिकारी बताकर पार्टी जॉइन करवा रहे

MP AAP State Incharge BS June Statement Over BJP: मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी BS जून ने आज भाजपा की बौखलाहट पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिवराज सरकार पूरी तरह से मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को देख बौखला गई है। भाजपा में हार का डर […]

---विज्ञापन---

MP AAP State Incharge BS June Statement Over BJP: मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी BS जून ने आज भाजपा की बौखलाहट पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिवराज सरकार पूरी तरह से मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को देख बौखला गई है।

भाजपा में हार का डर अब साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, जिसके चलते 6 महीने पहले भाजपा छोड़ कर आए शख्स को खुद ही भाजपा में ही शामिल करके पार्टी ढोल बजा रही है, जो भाजपा की हताशा और बौखलाहट को साफ तौर पर दिखाता है।

---विज्ञापन---

भाजपा की बौखलाहट नजर आ रही

आप के बढ़ते जनाधार और मध्य प्रदेश के लोगों के बीच अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता के चलते भाजपा अब मध्य प्रदेश में पूरी तरह से घबरा गई है। उसकी यह घबराहट अब उसकी बौखलाहट के तौर पर सबके सामने आ रही है।

आप के प्रदेश प्रभारी BS जून ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरी तरह साथ है। मध्य प्रदेश में आप का कार्यकर्ता कहीं नहीं गया। आप के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अरविंद केजरीवाल की गारंटी लेकर घर घर जा रहे और जनता का उनको पूरा समर्थन भी मिल रहा है

---विज्ञापन---

भाजपा प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही

वहीं अब आप की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार पूरी तरह बौखला गई है। इस तरह के प्रपंच अपना कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही, जबकि मध्य प्रदेश की जनता इस बार मन बना चुकी है कि मध्य प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार को लाना है। दिल्ली और पंजाब की तरह मध्य प्रदेश के लोगों को भी शिक्षा, स्वास्थ्य समेत उनके हित से जुड़ी सुविधा देनी है, जिसका मध्य प्रदेश के लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Sep 25, 2023 02:06 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola