Pratyaksh Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Brother murder in Gwalior, MP (करण मिश्रा) : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां पर 2 करोड़ का बीमा हासिल करने के लिए ममेरे भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने फुफेरे भाई की हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुरार निवासी जगदीश जाटव के रूप में हुई है।
बता दें कि 19 अक्टूबर को आंतरी थाना क्षेत्र के जंगल में जगदीश की लाश मिली थी, जहां पर ममेरे भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर जगदीश की हत्या की थी। पुलिस ने मौके से मृतक के मोबाइल को अपने कब्जे में लिया, जिससे हत्या का राज खुलता चला गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ममेरे भाई ने जगदीश के नाम पर एक करोड़ 90 लाख रुपए का बीमा कराया था। आरोपियों ने बीमा कराने के बाद जगदीश की हत्या कर लाश जंगल में फेंक दी थी। पुलिस की शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन मजबूर होकर उन्होंने सारी सच्चाई पुलिस के सामने बयां कर दी।
जानकारी के मुताबिक, जगदीश का अपहरण कर उसको नशीली दवाएं खिलायीं गईं, इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। बता दें कि हत्या के आरोपी डबरा निवासी अरविंद उर्फ अशोक जाटव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसके साथ ही साथी आरोपी अमर जाटव भी पुलिस की गिरफ्त में ले लिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।