हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बुर्का पहनकर साडू भाई की तिजौरी से उड़ाए लाखों के जेवर और कैश

Brother-in-law Wearing Burqa Stole Lakhs Rupees and Jewellery: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक व्यक्ति ने बुर्का पहन कर अपने ही साडू भाई के घर से लाखों रुपये और जेवर की चोरी की है।

विज्ञापन

Brother-in-law Wearing Burqa Stole Lakhs Rupees and Jewellery: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही साडू भाई के घर में बुर्का पहन कर घुसा और अलमारी में रखे लाखों रुपये और जेवर पर हाथ साफ कर दिया है। चोर ने काफी चतुराई से घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस की टीम ने तीन दिन के अंदर चोर को पकड़ लिया और जांच शुरू कर दी।

टूटा मिला घर का ताला

यह वारदात जिले के हुसैन नगर की है। पुलिस ने बताया कि हुसैन नगर के रहने वाले शेख जमा (45) ने 1 जून को अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपनी ससुराल बड़कुही गए हुए थे। जब 2 जून को वह लोग अपने घर वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद जब वह घर अंदर गए तो उन्होंने देखा कि अलमारी में रखे जेवर और पैसे गायब थे। पीड़ित ने दावा दिया है कि उसकी अलमारी से 14,13,000 रुपये के जेवरात और 1.5 लाख रुपये केश चोरी हुए है। इसके बाद तुरंत ही शेख जमा ने कोतवाली थाना में चोरी शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: MP में चलाया जा रहा 212 नदियों को जोड़ने का अभियान, CM मोहन यादव ने शुरू की नई मुहिम

पकड़े गए बुर्का चोर 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सबसे पहले पुलिस ने इलाके के सभी CCTV फुटेज को खंगाला, जिसने जांच में काफी मदद की। CCTV फुटेज में एक बुर्का पहने हुए शख्स घर शेख जमा के घर में घुसते हुए दिखा। इसके बाद जांच के दौरान आरोपी का चेहरा सामने आया, तो पता चला कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़ित का साडू भाई ही निकला जिसने अपने साले की मदद से इस चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola