Viral Video: एक विवाह ऐसा भी; शादी से दो दिन पहले दुल्हन का हुआ एक्सीडेंट, बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा

viral Video, Khandva

Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अमृता राव की वर्ष 2006 में आई फिल्म विवाह जैसा सीन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) जिले में देखने को मिला है। यहां एक युवक ने अस्पताल में भर्ती अपनी मंगेतर को वरमाला पहनाई। मांग में सिंदूर भरा। इस दौरान दोनों के परिवार वाले भी मौजूद रहे। अस्पताल में शादी का वीडियो (Viral Video) अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

16 फरवरी को होनी थी दोनों की शादी

जानकारी के मुताबिक मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले का है। यहां के अवस्थी चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में यह अनोखी शादी हुई है। बताया गया है कि उज्जैन के भेरूघाट निवासी सौदान सिंह के पुत्र राजेंद्र की शादी जुलवानिया गांव निवासी सुभाष की बेटी शिवानी के साथ तय हुई थी। दोनों की 16 फरवरी को शादी होनी थी।

विज्ञापन

13 फरवरी को हादसे में गंभीर घायल हुई दुल्हन

परिवार वालों ने बताया कि लड़का और लड़की के रिश्तेदार खंडवा जिले के भगवानपुरा के रहने वाले हैं, इसलिए दोनों परिवारों ने खंडवा में ही समारोह करने का फैसला किया था। इसी बीच 13 फरवरी को दुल्हन शिवानी एक हादसे का शिकार हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

शुक्रवार को शिवानी के हाथ और पैर का हुआ ऑपरेशन

परिजनों ने उसे पहले बड़वानी में भर्ती कराया, लेकिन वहां सही से इलाज नहीं होने के कारण परिवार वाले उसे खंडवा ले आए। यहां उसे अवस्थी चौराहा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने शादी के एक दिन पहले शुक्रवार को उसके हाथ और पैर का ऑपरेशन किया।

अस्पताल के वार्ड को सजाया, बिस्तर बना मंडप

परिवार वालों ने बताया कि शादी के मुहूर्त को टाला नहीं जा सकता था, क्योंकि कई लोग इसे अपशगुन मान रहे थे। इसलिए दूल्हा ने दुल्हन की सहमति से अस्पताल में ही शादी करने का फैसला किया। इस दौरान अस्पताल के जनरल वार्ड को सजाया गया। इतना ही नहीं शिवानी के बिस्तर को मंडप की तरह सजाया गया था।

विज्ञापन

दुल्हा बोला- इस समय शिवानी का साथ छोड़ता तो गलत होता

अस्पताल में पहुंचे पंडित ने शादी से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाते ही परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दूल्हा राजेंद्र ने कहा कि इस वक्त शिवानी को उसके साथ की जरूरत है। अगर वह उसे इसी वक्त छोड़ देता तो गलत होता। उन्होंने कहा कि पूरी तरह ठीक होने के बाद शिवानी को घर ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ