Madhya Pradesh: 9वीं कक्षा की किताब में साधु-संतों को बताया 'ढोंगी', VHP ने जताया ऐतराज

इस पूरे मामले में विश्व हिंदू परिषद ने अपना विरोध जताया है। वीएसपी ने पाठ्यक्रम में तुरंत बदलाव करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की।

Madhya Pradesh, Madhya Pradesh Board Syllabus, Madhya Pradesh Chemistry book, Baba, Sadhu, Hypocrite, Vishwa Hindu Parishad

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

विज्ञापन

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश बोर्ड के पाठ्यक्रम में 9वीं से 12वीं के केमिस्ट्री सब्जेक्ट के पाठ्यक्रम में बाबा, साधु, संतों, महात्माओं को ढोंगी बताया गया है। इस पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आपत्ति जताई है और इसे सनातन का अपमान बताया है।

दरअसल, किताब के एक चैप्टर में लिखा है कि ढोंगी बाबा गांव में इस प्रयोग को दिखाकर ग्रामीण जनता को यह बताता है कि वह बहुत सिद्ध बाबा है। ग्रामीण जनता उनके बहकावे में आ जाती है और इसका लाभ उठाकर ढोंगी बाबा उन्हें ठग लेते हैं। बच्चों को यह प्रयोग दिखाकर यह बताया जाना चाहिए कि आग रासायनिक क्रिया से उत्पन्न हुई है, मंत्र शक्ति से नहीं।

विज्ञापन

सभी संतो को कटघरे में कैसे खड़ा किया गया?

इस पूरे मामले में विश्व हिंदू परिषद ने अपना विरोध जताया है। वीएचपी के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जागरूकता की दृष्टि से विषय में हिंदू धर्म के साधु, संत, बाबा शब्दों का उपयोग किया है। कई धर्म में भ्रम फैलाने वाले हैं। सभी संतो को कटघरे में कैसे खड़ा किया गया? उन्होंने कहा कि गलत प्रवृति के लोग तो ईसाई, मुस्लिम हर धर्म में होते हैं। लेकिन सिर्फ साधु, महात्मा, संत, बाबा का शब्द का उपयोग करना उचित नहीं है, ये सनातन धर्म का अपमान है।

जांच के बाद आरोपियों पर हो कार्रवाई

वीएचपी के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि किसी साधु-संत के बारे में इस तरह के शब्द कालिखना धर्म विशेष के प्रति घृणा की भावना दिखाती है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि एमपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में तत्काल बदलाव किया जाए। इसके अलावा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ