मुरैना में ब्लास्ट से ढहा मकान, 4 की मौत, लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

MP Crime News: एमपी के मुरैना में एक मकान में ब्लास्ट से 4 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 5 लोग जख्मी हो गए, जिनका ग्वालियर के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Morena House Blast

Morena House Blast

विज्ञापन

Morena House Blast: मध्यप्रदेश के मुरैना में रात करीब साढे़ 12 बजे एक मकान में ब्लास्ट से 4 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ब्लास्ट शहर के टंच रोड़ स्थित राठौड़ कॉलोनी में मुंशी राठौड़ के घर में हुआ। ब्लास्ट से आसपास बने 4 और मकान ढह गए।

हादसे में मुंशी राठौड़ के घर में रहने वाले किराएदार जद मे आ गए इसमें वैजयंती कुशवाहा और उनकी 45 साल की बेटी की मलबे में दबकर मौत हो गई। धमाके के कारण मुंशी के पास में बना मकान भी ढह गया। जिसमें राकेश राठौड़ की पत्नी विद्या राठौड़ की मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाले वासुदेव राठौड़ की बहू पूजा राठौड़ की मौत हो गई। दोनों के शव मलबे से बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

हादसे में पूजा राठौर (नीली साड़ी में) और विद्या राठौड़ (पिंक साड़ी में) की मौत हो गई है। विमला कुशवाहा (पीली साड़ी में) लापता है।

जेसीबी की मदद से रेस्क्यू

इस बीच प्रशासन और एसडीआरफ की टीम मौके पर जेसीबी की मदद से रेस्क्यू करने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि मकान में रखे पटाखों से विस्फोट हुआ है। पुलिस अभी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया अभी जांच कर रहे हैं, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन

फिलहाल प्रशासन के आला अधिकारी मौेके पर मौजूद है और घटनास्थल से जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। इसमें काफी समय लग रहा है। हादसे की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से हटाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ