सैम पित्रोदा पर बढ़ा बवाल, भाजपा प्रवक्ता बोले- मध्य प्रदेश में ऐसी ही मानसिकता को बढ़ावा दे रही है कांग्रेस

BJP targets Congress On Sam Pitroda Case: भाजपा प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने सैम पित्रोदा वाले मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। शिवम शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सैम पित्रोदा की मानसिकता को बढ़ावा दे रही है।

BJP targets Congress On Sam Pitroda Case
विज्ञापन

BJP targets Congress On Sam Pitroda Case:  मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा लगातार पार्टी का प्रचार किया जा रहा है। वहीं इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी की सिलसिला भी जारी है। इस समय मध्य प्रदेश में सैम पित्रोदा को लेकर बवाल हो रहा है। ऐसे में इसी बीच भाजपा प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। शिवम शुक्ला ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सैम पित्रोदा की मानसिकता को बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता का कांग्रेस पर वार 

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा सैम पित्रोदा की मानसिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में सैम पित्रोदा की मानसिकता की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं के इस तरह के बयान भी आने लगे हैं। लेकिन भाजपा कांग्रेस की करतूत को सफल नहीं होने देगी।

कांग्रेस ने किया पलटवार

वहीं भाजपा के इस बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने भाजपा के बयान का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने मामले पर कार्रवाई की और इस्तीफा ले लिया। भाजपा ना कांग्रेस को जानती है और ना ही उन्हें पता है कि कांग्रेस में क्या चल रहा है। बीजेपी के नेता ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कटाक्ष कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी अपने नेट पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। बता दें कि चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच जुबागी जंग जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ