भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह पर दर्ज होगी FIR, कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया था विवादित बयान

Madhya Pradesh News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री पर हाईकोर्ट ने सख्त रूप अपनाया है। हाईकोर्ट ने एमपी के डीजीपी को मंत्री विजय शाह पर 4 घंटे में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

Minister Vijay Shah, mp high court, Colonel Sofia Qureshi, भाजपा नेता विजय शाह, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, कर्नल सोफिया कुरैशी

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने पर विजय शाह पर दर्ज होगी एफआईआर 

विज्ञापन

Madhya Pradesh News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री पर हाईकोर्ट ने सख्त रूप अपनाया है। हाईकोर्ट ने एमपी के डीजीपी को मंत्री विजय शाह पर 4 घंटे में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में गुरुवार सुबह सुनवाई होगी।

डीजीपी और महाधिवक्ता को दिए सख्त निर्देश 

हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन और अनुराधा शुक्ला की बेंच ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के डीजीपी को 4 घंटे में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि भाजपा नेता पर हर हाल में एफआईआर दर्ज की जाए। कोर्ट ने राज्य के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को भी इस मामले में सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने पुलिस से की शिकायत

कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस भाजपा मंत्री के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को कांग्रेस नेता जीतू पटवारी शिकायत लेकर भोपाल के श्यामला हिल्स थाने पहुंचे। यहां एडीसीपी शालिनी दीक्षित ने उनसे बात की। इसके बाद पुलिस ने जीतू पटवारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

क्या कहा था मंत्री विजय शाह ने?

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने एक सभा में कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने सभा में कर्नल का नाम लिए बिना पाकिस्तानी आतंकियों को लेकर कहा था कि हमने उनकी बहन भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई। इस बयान को लेकर अब विजय शाह मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि विजय शाह एमपी में भाजपा के मजबूत नेता हैं और आठ बार से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ