Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पार्टियों के दिग्गज नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है।
भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कमलनाथ लोकतंत्र को पैसे से ना खरीदो। कांग्रेस सोचती है अब भी ‘बांटो और राज करो’ चलेगा? कांग्रेस ने पहले देश बांटकर राज किया, अब छिंदवाड़ा को अपना गढ़ समझने वाले पैसा बांटकर राज करना चाहते हैं। मतदाता ‘भगवान’ है और ‘भगवान’ को खरीदने की सोचने वाली कांग्रेस रंगे हाथ पकड़ी गई।
यह भी पढ़ें :Gujarat के नए सर्वे में BJP को बड़ा ‘झटका’, आंकड़ों में ‘INDIA’ ने गजब ‘चौंकाया’
कांग्रेस पर ‘पैसा’ तंत्र हुआ हावी : आशीष अग्रवाल
उन्होंने आगे कहा कि न्याय पत्र के झूठे वादे चले नहीं तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेता पैसों से बोली लगाने लगे। कमलनाथ परिवार के करीबी जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरीश साहू को 4 लाख 50 हजार नकद बांटते रंगे हाथों पकड़ा गया तो वहीं गुंजन शुक्ला (संभागीय मीडिया प्रभारी) और रघुवीर मोहने (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस मोहखेड़) फरार है। अब कांग्रेस पर लोकतंत्र नहीं अब ‘पैसा’ तंत्र हावी हो गया है।
यह भी पढ़ें :पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने मारा छापा, थाने लेकर चली गई प्रचार गाड़ी, देखें Video
मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं, जहां सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पिछले चुनाव 2019 में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को सिर्फ एक छिंदवाड़ा पर जीत मिली थी। इस बार भाजपा एमपी में क्लीन स्वीप करना चाहती है, इसलिए पार्टी छिंदवाड़ा में सेंध लगाने में जुटी है। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ माना जाता है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines