मध्यप्रदेश के राजगढ़ में नाबालिग बच्ची की सगाई का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। नाबालिग बच्ची की सगाई में शगुन देने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो वायरल होते ही राजनीतिक बवाल मच गया है। कांग्रेस ने फोटो को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि वे बाल विवाह जैसी कुप्रथा को बढ़ावा दे रहे हैं। यह समाज में गलत संदेश फैलाने वाला कदम है।
कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना
कांग्रेस ने पूरे मामले में बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रही है। ऐसे में बीजेपी नेता इस तरह के आयोजनों में शामिल होकर गलत मैसेज दे रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी नेता ज्ञानसिंह गुर्जर ने कहा कि उन्होंने सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार सगाई की है। यह हमारे समाज की पुरानी पंरपरा है। शादी बालिग होने के बाद ही की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः चिकन के ऑर्डर से पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर, एक ऑर्डर ने पहुंचाया जेल
बड़े नेता गलत मैसेज दे रहे
बता दें कि पूरा मामला राजगढ़ का है। गुरुवार को ज्ञान सिंह गुर्जर की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। फोटो में वे बच्ची को लिफाफा दे रहे हैं। फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बाल विवाह जैसी गलत चीजों को बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस ने कहा कि एक तरफ सरकार बाल विवाह रोकने के लिए अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के बड़े नेता ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होकर गलत मैसेज दे रहे हैं।
सगाई और शादी दोनों अलग बात
इस आरोप के बाद ज्ञान सिंह गुर्जर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार सगाई करना जरूरी है। सगाई और शादी दोनों अलग बात है। हमारे समाज में बड़े होने पर शादी के लिए संबंध नहीं मिलते हैं। जिसके कारण लोग कुंवारे बैठे हैं। समय पर रिश्ता मिल जाता है तो सगाई कर देते हैं।
ये भी पढ़ेंः दिग्विजय सिंह को पोस्टर में बताया गद्दार, जानें रतलाम में किसने और क्यों लगाए?
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
4 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
20 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
21 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines