विंध्य पार्टी का ऐलान करने वाले BJP MLA पर क्या गिर सकती है गाज ?, VD शर्मा ने दिया बड़ा बयान

MLA Narayan Tripathi vd sharma MP Assembly Election

MLA Narayan Tripathi vd sharma MP Assembly Election

MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने बगावती तेवर दिखाते हुए नई विंध्य पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उनके इस ऐलान के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। वहीं बताया जा रहा है कि बीजेपी भी अब नारायण त्रिपाठी पर एक्शन ले सकती है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नारायण को लेर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

‘आवश्यक निर्णय लेने पड़े वो लेंगे’

नारायण त्रिपाठी के अलग विंध्य पार्टी बनाने के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान भी सामने आया है। वीडी शर्मा ने नारायण त्रिपाठी को लेकर किए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि ‘चुनाव है भारत का लोकतंत्र है, लोकतंत्र में सबको अपने अपने अधिकार हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी का कोई विधायक है या कोई जिम्मेदार कार्यकर्ता अगर कुछ ऐसा करता है तो संगठन को जो आवश्यक निर्णय करने पड़ेंगे वो करेंगे।’

विज्ञापन

नारायण से संगठन नाराज

बताया जा रहा है कि बीजेपी का प्रदेश संगठन नारायण त्रिपाठी से नाराज है। क्योंकि उन्होंने एकाएक फिर इस मांग को उठाते हुए इस बार नई पार्टी बनाने का ऐलान तक कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि संगठन जल्द ही इस मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकता है।

विज्ञापन

दूसरे नेताओं ने भी उठाए सवाल

वहीं नारायण त्रिपाठी को लेकर बीजेपी के दूसरे नेताओं ने भी सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक गौरीशंकर विषेन ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ बनने के बाद मध्य प्रदेश 52 जिलों का मजबूत राज्य है, इसलिए इस तरह की चर्चा करना अपने आप को दिग्भ्रमित करना है। लेकिन मैं किसी के अकेले बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ