---विज्ञापन---

मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, कैंडिडेट की जगह सॉल्वर ने दी परीक्षा, 19 पर FIR दर्ज

पुलिस मुख्यालय की चयन एवं भर्ती शाखा ने कैरेक्टर वेरिफिकेशन में आधार कार्ड सत्यापन को भी शामिल किया था। इस वेरिफिकेशन के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। 19 उम्मीदवारों ने सॉल्वर के जरिए परीक्षा दिलवाई।

मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। परीक्षा में असली उम्मीदवार की जगह सॉल्वर द्वारा परीक्षा दिए जाने का खुलासा हुआ है। इस मामले में अब तक 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। यह खुलासा चयनित अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन (कैरेक्टर वेरिफिकेशन) के दौरान हुआ।

इस बार पुलिस मुख्यालय की चयन एवं भर्ती शाखा ने कैरेक्टर वेरिफिकेशन में आधार कार्ड सत्यापन को भी शामिल किया था। आधार वेरिफिकेशन के दौरान पता चला कि इन 19 चयनित उम्मीदवारों ने परीक्षा से पहले और जॉइनिंग से ठीक पहले आधार कार्ड अपडेट करवाया था। सॉल्वर उन्हीं अपडेटेड आधार कार्ड का उपयोग कर परीक्षा में शामिल हुए थे।

---विज्ञापन---

19 के खिलाफ केस दर्ज

जांच में यह भी पाया गया कि इन 19 अभ्यर्थियों के फिंगरप्रिंट और फोटो मेल नहीं खा रहे थे। इसके साथ ही, आधार में अपलोड की गई नई फोटो भी धुंधली (ब्लर) थी, जिससे उनकी पहचान में संदेह पैदा हुआ। विस्तृत जांच के बाद फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में 7411 पदों पर भर्ती के लिए पुलिस आरक्षक परीक्षा आयोजित की गई थी।

वहीं ग्वालियर के एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस जीडी कांस्टेबल भर्ती के दस्तावेज सत्यापन के दौरान मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी के पांच अभ्यर्थियों के फर्जी दस्तावेज पकड़े गए। सब इंस्पेक्टर रघुनंदन शर्मा की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने परीक्षा अधिनियम के तहत जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

एएसपी निरंजन शर्मा ने क्या कहा?

इस फर्जीवाड़े की खबर सामने आने के बाद एक बार फिर व्यापम घोटाले की यादें ताजा हो गई हैं। कहा जा रहा है कि यह फर्जीवाड़ा व्यापम घोटाले की ही तर्ज पर रचा गया, जिसमें असली उम्मीदवारों ने सॉल्वरों से परीक्षा दिलवाई थी। फर्जी तरीके से चयनित इन 19 आरक्षकों के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में एफआईआर दर्ज की गई है।

First published on: Jun 02, 2025 07:01 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More

Avinash Tiwari

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola