भोपाल में सोशल मीडिया पर युवक को कुत्ता बनाने का वीडियो वायरल, नरोत्तम मिश्रा बोले-24 घंटे में परिणाम आएगा
Edited By Arpit Pandey

bhopal news
Edited By Arpit Pandey

bhopal news
MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे कुछ लोग एक युवक के गले में फंदा डालकर कुत्ते की तरह बर्ताव कर रहे हैं और किसी बात पर माफी मंगवा रहे हैं। मामल सामने आने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने 24 घंटे में परिणाम सामने आने की बात कही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथ में बेल्ट लेकर कुछ लोग युवक को मारने की धमकी दे रहे हैं। गुंडों के चंगुल में फंसा युवक वीडियो में गिड़गिड़ाता हुआ दिख रहा है। वीडियो भोपाल का बताया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है की वीडियो कहां का है, लेकिन वीडियो भोपाल का है।
भोपाल में युवक से मारपीट के वायरल वीडियो की घटना के जांच के आदेश पुलिस कमिश्नर को दिए गए हैं। pic.twitter.com/sU7v6jJoAv
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) June 19, 2023
वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले में वीडियो की सत्यता की जांच और कार्रवाई के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने देखा है वह वीडियो और वह बहुत गंभीर किस्म का लगा. मानव के साथ इस तरह का व्यव्हार निंदनीय है. पुलिस कमिश्नर भोपाल को घटना के जांच के आदेश दिए गए है. कुत्ता बनाने की घटना की 24 घंटे में जांच रिपोर्ट के साथ परिणाम सामने आएंगे।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: