भोपाल: CM राइज स्कूल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति, NCPCR जारी करेगा नोटिस
Edited By Rakesh Choudhary

Bhopal News
Edited By Rakesh Choudhary

Bhopal News
भोपाल से विपिन श्रीवास्तव की रिेपोर्टः एमपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के बेहतर सुधार के मकसद से शुरू किए गए सीएम राइज स्कूल में नमाज पढ़ने का एक वीडियो वायरल हुआ है।
वीडियो भोपाल के जहांगीराबाद में बने एमपी के पहले मॉडल सीएम राइज रशीदिया स्कूल का है, वीडियो में टीचर क्लास रूम में नमाज पढ़ती नजर आ रही हैं। नमाज़ से पहले बच्चों को क्लास से बाहर निकाला गया।
बच्चों की पढ़ाई के मूल कार्य रोक कर स्कूलों में इस प्रकार की गतिविधि नहीं करना चाहिए,आयोग द्वारा संज्ञान ले कर सम्बंधित अधिकारियों को नोटिस प्रेषित करने की कार्यवाही की जा रही है।
भोपाल में 2 टीचर ने बच्चों को बाहर कर क्लास रूम में पढ़ी नमाजhttps://t.co/h1vvhJbutl
— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) March 1, 2023
इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा है कि क्लास में धार्मिक गतिविधि करना कानूनन गलत है। अगर ऐसा हो रहा है, तो हम संज्ञान लेंगे। नोटिस भेजेंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बच्चों की पढ़ाई के मूल कार्य रोक कर स्कूलों में इस प्रकार की गतिविधि नहीं करना चाहिए, आयोग द्वारा संज्ञान ले कर सम्बंधित अधिकारियों को नोटिस प्रेषित करने की कार्यवाही की जा रही है।
दूसरी तरफ हिंदू संगठनों ने भी स्कूल में नमाज पर आपत्ति जताई है। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में नमाज पढ़ना सरासर गलत है अगर ऐसा है तो संस्कृति बचाओ मंच मध्य प्रदेश के हर एक सरकारी स्कूल में हनुमान चालीसा का पाठ करवाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: