मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अजमेर कांड की तरह निजी कॉलेज TIT की छात्राओं से रेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में तीन आरोपियों फरहान खान, साहिल और मोहम्मद साद को अरेस्ट किया गया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों का जूलूस निकाला और उठक-बैठक लगवाकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट परिसर में पेशी से पहले सैकड़ों वकील इकट्ठे हो गए और हंगामा कर दिया। इस दौरान आरोपियों से मारपीट भी की गई।
यह भी पढ़ें:भारत ने हमला किया तो कैसा होगा असीम मुनीर की फौज का हश्र? पाकिस्तान के दुश्मन ने सुझाए ऑप्शन
कोर्ट में पेशी से पहले तीनों आरोपियों के मेडिकल चेकअप के दौरान भी हिंदू संगठनों ने जेपी जिला अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस जैसे-तैसे आरोपियों को गाड़ी में बैठाकर ले जा सकी। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि लव जिहाद करने वालों को हिंदू समाज और जनता के हवाले कर देना चाहिए, इनको हम सजा देंगे।
17 अप्रैल को मिली थी शिकायत
बता दें कि 12 दिन पहले TIT कॉलेज की एक छात्रा ने ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण का शिकायत दी थी। 17 अप्रैल को भोपाल के बाग सेवनिया थाने में FIR दर्ज की गई थी। छात्रा ने आरोप लगाया कि अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने पहले उसके साथ रेप किया, बाद में उसकी बहन का यौन शोषण भी किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस को दो और शिकायतें मिली थीं, जो अशोका गार्डन और जहांगीराबाद थाने में दर्ज की गई थीं। चौथी शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस ने पीड़ित युवती की काउंसलिंग की थी, जिसके बाद मामले में मुख्य आरोपी फरहान खान, साहिल और मोहम्मद साद को गिरफ्तार कर लिया गया था।
मुख्य आरोपी कॉलेज स्टूडेंट
आरोपी फरहान भोपाल के जहांगीराबाद का रहने वाला है और टीआईटी कॉलेज में पढ़ाई करता है। वहीं, मोहम्मद साद प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल से कई युवतियों के साथ अश्लील वीडियो बरामद किए हैं। वारदात के समय पीड़ित छात्रा नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का मामला भी दर्ज किया है। आरोपी पहले छात्राओं के साथ दोस्ती करते, फिर उनके साथ रेप कर वीडियो बना लेते थे। इसके बाद ब्लैकमेल करके और लड़कियों को बुलाने का दबाव डालते थे।
यह भी पढ़ें:‘टू नेशन थ्योरी को हमने…’; पाकिस्तान पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, केंद्र सरकार से की ये मांग
भोपाल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश व्यास के अनुसार आरोपियों को पुलिस ने भोपाल कोर्ट में 4 बजे पेश किया था। वारदात से नाराज वकीलों ने कोर्ट रूम के बाहर जमकर हंगामा किया। इसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को भी तैनात करना पड़ा। रात में जैसे ही आरोपियों को कोर्ट से निकाला गया, इसी दौरान आक्रोशित वकीलों ने आरोपियों की जमकर पिटाई की। आरोपी फरहान को 30 अप्रैल तक और आरोपी अली को 2 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines