हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

भोपाल में भारी बारिश, सड़कें-गलियां बनी तालाब, 6 लोगों को बचाया गया

विज्ञापन

भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रीय हो गया है। गुरुवार रात से ही प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से भोपाल-इंदौर हाईवे पर एक होटल में 6 फीट तक पानी भर गया, जिसके बाद नगर निगम की टीम द्वारा छह लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया।

कोलूखेड़ी नाले में उफान आने से घुसा पानी

भोपाल नगर निगम के जोन-1 के स्वास्थ्य अधिकारी रविकांत औदिच्य ने बताया कि तेज बारिश होने से कोलूखेड़ी नाले में उफान आ गया, जिसके बाद हाईवे से नीचे बने होटल में पानी घुसने लगा। सुबह साढ़े 11 बजे निगम की टीम और फायर ब्रिगेड टीम-गोताखोरों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लगातार हो रही तेज बारिश से भोपाल-बैरसिया रोड स्थित ईंटखेड़ी में पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। यहां करीब आधा घंटा ट्रैफिक बंद रहा।

यह भी पढ़ें-ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही महिला को मिली नई जिंदगी, डॉक्टर ने तो कह दिया था- निकालना पड़ेगा, नहीं तो जाएगी जान

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार, 23-24 सितंबर को राज्य के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तरी ओडिशा के आसपास लो प्रेशर एरिया एक्टिव हुआ था। साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी झारखंड के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में एक्टिव है। यह उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर जा रहा है। जिससे नर्मदापुरम, भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें