मालगाड़ी की छत पर चढ़ा, हाईटेंशन तार से झुलसा; युवक का वीडियो वायरल

Bhopal Railway Station Accident: भोपाल रेलवे स्टेशन पर हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक खड़ी मालगाड़ी की छत पर जा चढ़ा। इससे पहले उसका बचाव किया जाता, वह हाईटेंशन वायर की चपेट में आ गया। जिसके बाद उसको गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

bhopal

भोपाल रेलवे स्टेशन पर हादसा।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी की छत पर चड्ढा युवक हाईटेंशन वायर की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का है। उसका नाम सोनू यादव है। युवक मानसिक रूप से विक्षप्त है।

विज्ञापन

इससे पहले राजस्थान के भीलवाड़ा में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। सेल्फी लेने के चक्कर में बद्री भील नाम का युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया था। ये घटना अक्टूबर 2023 में हुई थी। सेल्फी के चक्कर में युवक 25 हजार केवी लाइन की चपेट में आ गया। जिसके कारण वह बुरी तरह झुलस गया था। उसके साथ में आया युवक मौके से भाग गया था। बताया जाता है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। 80 प्रतिशत झुलसे युवक की पहचान 23 साल के बद्री के तौर पर हुई थी।

विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला कई दिन पहले जालौन के उरई रेलवे स्टेशन पर सामने आया था। यहां एक मालगाड़ी की छत पर यूपी पुलिस का सिपाही चढ़ गया था। बुरी तरह से झुलसे सिपाही को आरपीएफ ने अस्पताल में दाखिल करवाया था। जैसे ही युवक वायर से टकराया, जोरदार धमाका हुआ था। जिसके बाद लोगों को पता लगा कि सिपाही खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। युवक की जेब से आईकार्ड मिला था। जिसके बाद उसके घरवालों को जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। जहां 14 साल का किशोर मालगाड़ी की छत पर सेल्फी के चक्कर में चढ़ गया था। वायर की चपेट में आने के बाद उसको गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ