Bhopal Metro Third Route Update: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य सरकार ने भोपाल मेट्रो के तीसरे रूट की तैयारी शुरू कर दी है। भोपाल मेट्रो का तीसरा रूट एयरपोर्ट चौराहा से लेकर बंजारी चौक तक रहेगा। इस रूट के लिए 16.70 किमी का नया ट्रैक बनेगा। अधिकारियों द्वारा भोपाल मेट्रो के तीसरे रूट पर प्लानिंग शुरू कर दी गई।
तीसरे रूट के लिए प्लानिंग शुरू
मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल मेट्रो के 2 ट्रैक पर अभी निर्माणकार्य चल रहा है। ऐसे में इस बीच भोपाल मेट्रो के तीसरे रूट के लिए अधिकारियों ने प्लानिंग शुरू कर दी है। भोपाल मेट्रो का तीसरा रूट एयरपोर्ट चौराहा से लेकर बंजारी चौक तक बनाया जाएगा, जो 16.70 किलोमीटर लंबी होगी। इस रूट के लिए कॉम्प्रहेंसिव मोबिलिटी प्लान बनाने के बाद तैयारी की जा रही है। वहीं करीब डेढ़ साल तक 16 अलग-अलग सर्वे करने के बाद सीएमपी CMP तैयार किया गया है। बता दें कि अच्छी कनेक्टिविटी न होने के कारण सिर्फ 8-9 प्रतिशत लोग ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते हैं। सर्वाधिक ट्रैफिक 40 हजार वाहन रोज नर्मदापुरम और कोलार रोड से शहर में आते हैं।
सितंबर में आई थी पहली मेट्रों
बता दें कि सितंबर 2023 में भोपाल में सबसे पहली मेट्रो ट्रेन आई थी। इस भोपाल मेट्रो का ट्रायल रन 3 अक्टूबर को सुभाष नगर डिपो से लेकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक किया गया। इसके बाद से इस ट्रैक पर बार-बार लगातार ट्रेन की टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद जल्द ही इससे कमर्शियल रन शुरू किया जाएगा। हालांकि, फरवरी में 2 और ट्रेनें आईं, जो असेंबलिंग के बाद टेस्ट ट्रैक पर चलाई जा रही हैं।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
6 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
7 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
9 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
11 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
12 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines