हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

News24 की खबर का असर, नबालिग के वोट डालते वीडियो पर जांच के आदेश

Bhopal Collector Action On Minor Voting Video: न्यूज24 मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ के खबर का असर हुआ और भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नाबालिग बेटे से वोट डालवाने और वीडियो बनाने के मामले में जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन

Bhopal Collector Action On Minor Voting Video: मध्य प्रदेश में तीसरी चरण के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई। लेकिन वोटिंग के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा मतदान की तस्वीर और वीडियो शेयर की गई। इनमें से कुछ वीडियो में वोटर्स मतदान गोपनीयता का उल्लंघन करते पाए गए। इनमें से एक वीडियो में एक नबालिग को वोट डालते हुए देखा गया। न्यूज24 मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ ने तुरंत इस वीडियो को लेकर टीवी पर खबर चलाई। खबर दिखाए जाने के बाद प्रशासन जागा और मामले में जांच के आदेश दिए गए।

नाबालिग बेटे से डलवाया वोट

वायरल वीडियो भोपाल का है। वीडियो में भोपाल जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर अपने नाबालिग बेटे से वोट डालवाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वह बेटे के वोट डालने की वीडियो भी बना रहे हैं। इतना ही नहीं, विनय मेहर ने इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया। बता दें कि वोट डालते वक्त किसी भी तरह की वीडियो बनाना कानून अपराध है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे थे कि आखिर EVM तक मोबाइल कैसे पहुंचा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘महात्मा गांधीजी के देश में लोगों के दिलों में लोकतंत्र है’ भारत से प्रभावित हुए विदेशी डेलीगेशन

भोपाल कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश 

वीडियो सामने आते ही न्यूज24 मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ ने इसकी खबर चलाई। जिसका असर हुआ और भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नाबालिग बेटे से वोट डालवाने और वीडियो बनाने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही बताया है कि जांच में दोषी पाए जाने पर पीठासीन अधिकारी और संबंधित शख्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पहले भी दो मतदाताओं के खिलाफ गोपनीयता का उल्लंघन करने के लिए FIR दर्ज की गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola