Bhopal में मासूम से दरिंदगी, निर्माणाधीन मकान में दिया वारदात को अंजाम
Edited By Yashodhan Sharma

Representational Image
Edited By Yashodhan Sharma

Representational Image
Bhopal Crime News: मध्यप्रदेश में मासूमों से साथ दुष्कर्म के मामले थम नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। यहां मासूम बच्चे से अप्राकृतिक कृत्य (अननेचुरल सेक्स) की हैरान करने वाली घटना सामने आयी है।
दरिंदे ने 6 वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है। आरोपी ने दानिशकुंज में निर्माणाधीन मकान में वारदात को अंजाम दिया है।
अप्राकृतिक कृत्य करने के बाद बच्चे को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कोलार पुलिस ने धारा 377 पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश में कोलार थाना पुलिस जुट गई है। मामला दर्ज होने की खबर लगते ही आरोपी का शहर से फरार होना बताया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: