---विज्ञापन---

वीडियो बेचने को लेकर डील करने वाले थे आरोपी, भोपाल मामले में और क्या-क्या खुलासे?

भोपाल रेप कांड मामले में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्राओं को नशे का आदी बनाकर रेप करते थे। इसका वीडियो रिकॉर्ड किया जाता था, जिसके बाद छात्राओं को ब्लैकमेल किया जाता था। इंदौर की एक छात्रा की जानकारी भी मिली है। विस्तार से नए खुलासों के बारे में जान लेते हैं।

---विज्ञापन---

भोपाल में हिंदू छात्राओं से रेप करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी फरहान अश्लील साइटों पर रेप के वीडियो बेचने की तैयारी में था। उसे यह आइडिया नबील और अबरार ने दिया था। फरहान को इंदौर की एक छात्रा इग्नोर करने लगी थी, जिसके बाद उसने वीडियो बेचने की प्लानिंग की थी। उसने छात्रा को मिलने की धमकी दी थी, इंदौर स्थित घर जाकर भी हंगामा किया था, लेकिन छात्रा तैयार नहीं हुई। इसके बाद छात्रा और उसकी बहन के साथ दरिंदगी के वीडियो विदेशी साइटों को बेचने की प्लानिंग आरोपियों ने रची थी।

यह भी पढ़ें:‘कश्मीर के नहीं लगते, हिंदू हो क्या?…’; पहलगाम हमले से 1 दिन पहले संदिग्ध आतंकी को लेकर बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

छात्रा आरोपियों की सीनियर थी। यही नहीं, वीडियो ऑनलाइन कैसे बेचने हैं, इसका तरीका भी अबरार और नबील ने सीखा था? दोनों को पता नहीं था कि पुलिस को उनकी शिकायत मिल चुकी है। 13 अप्रैल को पुलिस ने फरहान को अरेस्ट किया था, तब तक दोनों आरोपी भोपाल में ही थे। फरहान को गिरफ्तार करने की बात पता लगते ही फरार हो गए थे। दोनों आरोपी लड़कियों को स्टडी और पार्टी के बहाने कमरे में बुलाते थे। यहां मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाए जाते थे। यही नहीं, वीडियो बनाने से पहले छात्राओं को नशा दिया जाता था।

---विज्ञापन---

लैपटॉप में सेव करते थे वीडियो

फरहान छात्राओं के साथ रेप कर मारपीट भी करता था। इसके बाद आरोपी वीडियो बनाकर लैपटॉप में सेव कर लेते थे। इसके बाद लड़की को खुद या सहेली को साथ लाने के लिए कहा जाता था। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। अबरार और नबील रूम यूज करने पर फरहान से पैसे लेते थे। अबरार और नबील फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें बंगाल और बिहार में रेड कर रही हैं। दोनों के 10 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:गर्मी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में शुरू हुई पानी की किल्लत, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किए ये आदेश

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि अबरार बिहार का रहने वाला है, जिसकी लास्ट लोकेशन मुर्शिदाबाद आई है। दोनों लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेप के मामले में 23 साल का हामिद रजाखान भी शामिल था, जो सुसाइड कर चुका है। वह बिहार के मोतीहारी स्थित ग्राम जलना का रहने वाला था। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि अधिक गांजा पीने से वह तनाव में आ चुका था।

लड़कियों को बुलाते थे रेस्टोरेंट में

लड़कियों को क्लब 90 नाम के रेस्टोरेंट में बुलाया जाता था। पुलिस रेस्टोरेंट संचालक की भूमिका को भी संदिग्ध मान रही है। यहां लड़कियों की दोस्ती मुस्लिम लड़कों से करवाई जाती थी। प्राइवेसी के नाम पर अलग से बैठने के लिए केबिन भी बनाए गए थे। लड़कियों को धमकी देकर अन्य लोगों के पास भी भेजा जाता था। पता चला है कि आरोपी साहिल अपने साथ लड़कियों को होटलों, नाइट क्लबों में लेकर जाता था।

First published on: Apr 30, 2025 10:28 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola