गजब हो गया! भोपाल की पॉश कॉलोनी से 'चोरी' हो गया पूरा फुटपाथ; थाने पहुंची अनोखी शिकायत

लोगों ने फुटपाथ चोरी होने की लिखित शिकायत हबीबगंज थाने में की है. लोगों का कहना है कि देश की किसी स्मार्ट सिटी में शायद यह पहली ऐसी शिकायत है. (विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

Bhopal

चोरी तो बहुत सुनी होंगी लेकिन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में फुटपाथ ही चोरी हो गए, हैरानी की बात तो ये है कि फुटपाथ चोरी होने की शिकायत थाने पहुंच गई है, अब पुलिस भी परेशान है कि फुटपाथ को ढूंढें कैसे? दरअसल, भोपाल के सबसे पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी के 10 नंबर मार्केट में रहने वालों के चलने के लिए फुटपाथ बनाए गए थे.

विज्ञापन

इन पर सरकार ने ब्लॉक लगाकर लाखों रुपए खर्च भी किए थे, देखते ही देखते कमर्शियल एक्टिविटी के चलते कब्जा हो गया. अब लोगों के चलने की जगह ही नहीं बची है. लोगों ने फुटपाथ चोरी होने की लिखित शिकायत हबीबगंज थाने में की है. लोगों का कहना है कि देश की किसी स्मार्ट सिटी में शायद यह पहली ऐसी शिकायत है, जिसमें ‘गायब हुए फुटपाथ’ के लिए जिम्मेदार अतिक्रमणकारियों के साथ-साथ नगर निगम और PWD के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी FIR की मांग की गई है.

विज्ञापन

शिकायतकर्ता अरेरा कॉलोनी निवासी विवेक त्रिपाठी का कहना है कि जनता के टैक्स के पैसे से बनाया गया फुटपाथ गया कहां? अब जनता सड़कों पर कहा चले? यदि किसी भूमाफिया, भवन मालिक या व्यावसायिक प्रतिष्ठान ने फुटपाथ पर कब्जा किया तो वो कैसे संभव हुआ?

लोगों का कहना है कि पैदल चलने की जगह नहीं है, आए दिन सड़क पर एक्सीडेंट होते रहते हैं, फुटपाथ दिखता ही नहीं है, फुटपाथ पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है.

विज्ञापन

साथ ही लोगों ने मांग की है कि पुराने रिकॉर्ड और नक्शे रिकॉर्ड निकालकर स्थिति का मिलान किया जाए. उन्होंने कहा कि इससे साफ हो जाएगा कि पहले कैसी स्थिति थी और अब क्या हाल है. कहा गया है कि अगर मौजूदा स्थिति पहले से अलग दिखती है तो वहां कब्जा करने वालों के साथ ही उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो, जिनकी वजह से यह कब्जा हुआ है.

इसके साथ ही लोगों ने इस मामले को लेकर आंदोलन करने की भी धमकी दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ