Bhopal Govt Employees Holidays Ban: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, दरअसल प्रशासन की तरफ से सभी सरकारी कर्मचारी की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। इस बात की घोषणा भोपाल के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने की है। फैसला आने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी तब तक छुट्टी ले सकता जब तक लोकसभा चुनाव खत्म नहीं हो जाते। इसके साथ ही सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन का सख्त निर्देश
जानकारी के मुताबिक भोपाल के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर बढ़े काम को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक जिले का कोई भी सरकारी कर्मचारी छुट्टी नहीं ले सकता है। इसके अलावा जिले के सभी सरकारी दफ्तर सार्वजनिक अवकाशों पर भी खुले रहेंगे। अगर किसी कर्मचारी को छुट्टी चाहिए भी तो उसके लिए कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी के परमिशन लेना जरूरी होगा। वहीं अगर कर्मचारी मेडिकल लीव लेना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें मेडिकल बोर्ड की परमिशन लेनी होगी।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत के स्पोर्ट में उतरे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, बोले- कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं
सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टियां
बता दें कि मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को इस साल 131 दिन छुट्टियां मिली हैं। अकेले अप्रैल महीने में 6 से 21 तारीख तक 9 सरकारी छुट्टियां हैं, लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण सरकारी कर्मचारी को इन छुट्टियों का लाभ नहीं मिलेगा। मालूम हो कि इससे पहले दमोह में भी सरकारी छुट्टियों को कैंसिल किया गया था।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
6 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
6 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
7 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
8 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
10 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
14 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines