गर्मी इतनी कि प्लेन का इंजन भी नहीं चला, 2 घंटे देरी से उड़ी फ्लाइट, बच्चे-बुजुर्ग होते रहे परेशान

Indigo flight delay Causes Heatwaves : देश में गर्मी का कहर जारी है। इसका असर अब हवाई उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में गर्मी इतनी है कि एक प्लेन का इंजन काम नहीं किया और फ्लाइट दो घंटे की देरी से उड़ान भरी। इससे लेकर विमान में बैठे पैसेंजर परेशान होते रहे।

Indigo flight delay

भीषण गर्मी की वजह से देरी से उड़ान भरी फ्लाइट।

Indigo Flight Delay : देश में भीषण गर्मी से सिर्फ लोगों का ही हाल बेहाल नहीं है, बल्कि प्लेन का भी इंजन गर्म हो जा रहा है। गर्मी के सितम से हवाई यात्रा रुक गई। विमान का एसी भी बंद कर दिया गया, जिससे बच्चे-बुजुर्ग समेत सभी पैसेंजर परेशान होते रहे हैं। इसे लेकर यात्रियों ने अपनी नाराजगी जताई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। इंडिगो की फ्लाइट को शुक्रवार को शाम 5.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना होना था, लेकिन भीषण गर्मी की वजह से पायलट ने 2 घंटे की देरी से उड़ान भरी। इसे लेकर इंडिगो के पायलट ने अनाउंसमेंट किया कि गर्मी के कारण प्लेन का इंजन काम नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विमान का एसी भी हुआ बंद

इंजन बंद होने से विमान का एससी भी बंद हो गया, जिससे फ्लाइट में बैठे बच्चे, बुजुर्ग और अन्य पैसेंजर गर्मी से परेशान हो गए। इस दौरान एक पैसेंसर ने अनाउंसमेंट का एक वीडियो भी बना लिया, जिसमें पायलट ने फ्लाइट की देरी से उड़ान भरने की वजह बताई।

विज्ञापन

तापमान अधिक होने की वजह से देरी से उड़ी फ्लाइट

विज्ञापन

पायलट ने कहा कि हमें खेद है कि हमारी फ्लाइट देरी से उड़ेगी, क्योंकि बाहर का तापमान बहुत अधिक है। इसकी वजह से विमान की क्षमता कम हो जाती है। जैसे तापमान में गिरावट आएगी, वैसे ही हम उड़ान भरेंगे। करीब दो घंटे के बाद इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान विमान में 70 यात्री मौजूद थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ