Bhopal Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मौत और जिंदगी के खेल से जुड़ा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती को अस्पताल ले जाते हुए एक कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एक महिला के पति और भाई की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के एक घंटे बाद ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। यह हादसा लालघाटी स्थित हलालपुर बस स्टैंड पर हुआ है।
डिवाइडर से टकराकर पलट गई कार
पुलिस के अनुसार, रातीबड़ रहने वाली बबली गर्भवती थी और मंगलवार देर रात जब उन्हें प्रसव पीड़ा हुई, तो उनके पति महेंद्र मेवाड़ा और उनके साले सतीश मेवाड़ा उन्हें अपनी ऑल्टो कार में लेकर भोपाल के लिए निकले। लेकिन, हलालपुर बस स्टैंड के सामने सड़क पर अंधेरे होने के कारण कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में लगने से कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और गर्भवती महिला समेत सभी घायलों को अस्पताल ले गई।
पति की मौत के बाद बेटी का जन्म
अस्पताल में डॉक्टरों ने महेंद्र मेवाड़ा और उसके साले सतीश को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के करीब एक घंटे बाद ही देर रात महेंद्र की पत्नी बबली ने एक बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल मां और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर हैं। हादसे के दौरान कार में महेंद्र की मां, मौसी और बहनोई भी सवार थे, जिनका इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines