Bhind Crime News: युवक की हत्या कर शव घसीटकर ले जा रहे थे बदमाश, अचानक पहुंच गई पत्नी..
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोरमी थाना इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस हत्याकांड में पहले घर में घुसकर युवक की गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया, फिर लाश को घर से घसीट कर बाहर डाल दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
दरअसल, गोरमी थाना इलाके के परोसा गांव में बीती रात 1 बजे टिंकू केवट नाम के युवक को घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। लाश साड़ी से बंधी हुई थी जिसे आरोपी घसीटते हुए बाहर ले गए लेकिन तब तक उसकी पत्नी जाग गई। बदमाश महिला को देखते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद टिंकू केवट की पत्नी ने गोरमी थाना प्रभारी को वारदात की जानकारी दी।
मामले की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोरमी अस्पताल भिजवा दिया। हालांकि, पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी शक के दायरे में रखकर उससे भी पूछताछ शुरू की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह भी सवाल उठ रहा है कि घर में हत्या की वारदात हो गई पत्नी को खबर नहीं लगी।
हत्यारे मृतक को घसीटते हुए बाहर ले जा रहे तब पत्नी की नींद खुली और बाहर निकली। पुलिस को इस बात पर संदेह हो रहा है कि संभवतः पत्नी हत्यारों को पहचानती भी होगी। हत्या की वजह भी सामने नहीं आई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: