---विज्ञापन---

Bharat Jodo Yatra: उज्जैन में राहुल गांधी ने बाबा महाकाल के किए दर्शन, दूध से किया अभिषेक

Bharat Jodo Yatra: मध्यप्रदेश में राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा का के दौरान उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने महाकाल का दूध से अभिषेक भी किया। कांग्रेस नेता यहां करीब 20 मिनट रुके। विधि- विधान से मंदिर में पूचा-अर्चना की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ […]

---विज्ञापन---

Bharat Jodo Yatra: मध्यप्रदेश में राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा का के दौरान उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने महाकाल का दूध से अभिषेक भी किया। कांग्रेस नेता यहां करीब 20 मिनट रुके। विधि- विधान से मंदिर में पूचा-अर्चना की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

---विज्ञापन---

इससे पहले आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत उज्जैन के सांवेर से हुई है। राहुल गांधी ने बच्चों के साथ चाय-नाश्ता किया और बच्चों से उनके भविष्य के बारे में बात की। इस दौरान राहुल गांधी ने बच्चों के साथ डांस भी किया।

बता दें यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का सफर तय करेगी। मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्यप्रदेश पहुंची है। यात्रा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।

First published on: Nov 29, 2022 06:11 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola