MP Breaking: बैतूल में 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर फंसा मासूम, रेस्क्यू में जुटी टीम
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

विपिन श्रीवास्तव, बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में खुले बोरवेल में 8 साल का मासूम बच्चा गिर रहा है। ये हादसा आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मांडवी में हुआ है।
बताया जा रहा है कि खेलने के दौरान 8 साल का तन्मय साहू बोरवेल में गिर गया। खुले बोरवेल की गहराई 400 फीट बताई जा रही है, जिसमें 50 फीट पर बच्चा फंस गया है।
बच्चे की आवाज सुनाई दे रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर रेस्क्यू टीम रवाना हो चुकी है। गांव वाले बच्चे तो निकालने की कोशिश में जुटे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: