Bageshwar Baba Abusing Video Adil Hussain Arrested: मध्य प्रदेश के छत्तरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ‘अपशब्द’ बोलने के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, ग्वालियर पुलिस ने बागेश्वर बाबा को ‘गालियां’ देने वाले मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स ने फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो अपलोड कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गालियां दी थीं। इस युवक ने बताया था कि वह कैलिफोर्निया सिटी में रहता है और ऑक्सफोर्ड से पढ़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा दी गई सारी जानकारी सफेद झूठ है।
पनिहार गांव का निवासी है आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान आदिल हुसैन के रूप में हुई है, जो पनिहार गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आगे कहा कि खुद को कैलिफोर्निया सिटी का निवासी कहने वाला आदिल हुसैन ग्वालियर जिले के पनिहार गांव का निवासी है। उन्होंने आगे बताया कि आदिल हुसैन के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर दी गई जानकारी फेक और झूठी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी आदिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आदिल के खिलाफ BNS की धारा 353(2) के तहत FIR दर्ज की है।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025 के समापन पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; 19 हजार सफाई कर्मी सम्मानित
हिन्दू संगठनों की थी कार्रवाई की मांग
आदिल हुसैन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह पंडित धीरेंद्र शास्त्री को अपशब्द और गालियां दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों ने पनिहार थाना का घेराव कर पुलिस से इस पर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पेज की छानबीन की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह सोशल मीडिया अकाउंट पनिहार गांव से ऑपरेट हो रहा है। बस फिर क्या था, पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
7 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
8 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
11 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
12 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
13 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines