Baba Mahakal Ki Dusri Sawari: मध्य प्रदेश के उज्जैन में फिर से बाबा महाकाल की सवारी निकलने वाली है। बाबा महाकाल की दूसरी सवारी सावन महीने के दूसरे सोमवार (29 जुलाई 2024) को निकलेगी। इस बार यह सवारी बहुत ही खास होने वाली है क्योंकि इसमे पुलिस ब्रास बैंड के 350 नए ट्रेंड जवान ग्रैंड तरीके से बैंड परफॉर्म करेंगे। बाबा महाकाल की सवारी के दौरान जवान द्वारा किया जाने वाले ये बैंड प्रफॉर्म इस मौके का कई गुना ज्यादा उत्साह, उमंग और आकर्षण बढ़ा देगा।
पुलिस बैंड की स्थापना
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश की सभी पुलिस यूनिट में जवानों को बैंड परफॉर्मेंस की 6 महीने की ट्रेनिंग दी गई है। बाबा महाकाल की सवारी के अलावा पुलिस का यह बैंड क्षिप्रा तट पर भी पूजा के दौरान दत्त अखाड़ा घाट पर भी स्पेशल परफॉर्मेंस देगा। दरअसल, सीएम मोहन यादव ने पुलिस बैंड की महत्ता जोर देते हुए प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बैंड की स्थापना की है। इसके साथ ही इच्छुक पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देकर उन्हें बैंड में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिया गया था।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- सावधान रहें
15 अगस्त के तैयारियां शुरू
बता दें कि आने वाले 15 अगस्त 2024 के राष्ट्रीय पर्व के लिए मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बैंड फोर्स स्थापित किए गए हैं। इसके लिए इस प्रदेश के कुल 340 पुलिस कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। मालूम हो कि ‘स्वर-मेघ’ कार्यक्रम में राज्य की पुलिस बैंड ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया था। खुद सीएम मोहन यादव ने इस बैंड की काफी तारीफ की है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
5 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
20 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines