Assembly Election 2023: पीएम नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश, तो राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में करेंगे चुनावी सभा, देखें दौरे की लिस्ट

Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, राहुल गांधी छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार करेंगे।

Assembly Election 2023

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य 3 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार की तैयारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह अलग-अलग जगहों पर सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज चुनाव प्रचार में उतरने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (चार नवंबर) को मध्यप्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, राहुल गांधी आज (4नवंबर) छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश में करेंगे चुनाव प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की चुनावी सभा के लिए 15 नवंबर तक रैलियां निर्धारित है। मोदी आज (4 नवंबर) मध्यप्रदेश के रतलाम में (2 बजे के करीब) रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की अन्य प्रस्तावित रैलियों में पांच नवंबर को सिवनी के लखनादौन और खंडवा, सात नवंबर को सतना और सीधी, आठ नवंबर को गुना, मुरैना और पथरिया, नौ नवंबर को नीमच और बड़वानी, 13 नवंबर को छतरपुर,14 नवंबर को इंदौर और झाबुआ, 15 नवंबर को बैतूल शामिल है। वहीं, अमित शाह आज ग्वालियर में चुनाव प्रचार करेंगे।

राहुल गांधी, खड़गे और कमलनाथ की सभा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कमलनाथ आज सुबह 10:45 बजे मध्य प्रदेश के कटंगी में जनसभा, दोपहर 1 बजे शाहपुरा जिला के डिंडोरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। बात करें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तो वह आज छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल गांधी दिल्ली से विशेष विमान द्वारा जगदलपुर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। वहां से वे रायगढ़ जाएंगे तथा दोपहर 2.30 बजे खरसिया के जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली वापस जायेंगे।

कब कहां है चुनाव?

आपको बता दें कि इस साल कुल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होंगे। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। राजस्थान में 23 नवंबर, मिजोरम में 7 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होंगे। सभी राज्यों की मतगणना की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ