Anuppur News: खड़ी बोलेरो से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

अनूपपुर: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बिना हेलमेट बाइक चलाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। दोनों युवक खड़ी चार पहिया वाहन बोलेरो से जा भिड़े। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम शिवरी चंदास के पास की है। जहां 17 वर्षीय विकास सिंह और शिवम दोनों हर्सवाह गांव से राजेंद्रग्राम जा रहे थे। इस दौरान ग्राम शिवरी चंदास के पास खड़ी बोलेरो में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चालक विकास सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राजेन्द्रग्राम पुलिस पहुंची। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: