हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अमित शाह कल 4 बजे पहुंचेंगे बालाघाट, ऐसा रहेगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम

विज्ञापन
Union Minister Amit Shah

MP News: अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। केंद्रीय गृहमंत्री कल बालाघाट पहुंचेंगे। जहां से वह ‘रानी दुर्गावती गौरव यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे। अमित शाह रायपुर से शाम 4 बजे बालाघाट के पुलिस परेड ग्राउंड में बने हेलीपेड पर पहुंचेंगे। जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान उनका स्वागत करेंगे।

ऐसा रहेगा अमित शाह का दौरा

अमित शाह 22 जून को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर नई दिल्‍ली से प्रस्‍थान करेंगे और दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर डेढ़ बजे से भिलाई-दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सवा तीन बजे हेलीकाप्‍टर से बालाघाट के लिए प्रस्‍थान करेंगे। जहां से वह चार बजे बालाघाट पहुंचेंगे। अमित शाह पुलिस लाइन से उत्‍कृष्‍ट विद्यालय मैदान पहुंचेंगे। जहां वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

हनुमान मंदिर में पूजा भी करेंगे शाह

अमित शाह बालाघाट से ‘रानी दुर्गावती गौरव यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे, जो कई जिलों से होकर गुजरेगी। इसके अलावा वह बालाघाट में काली पुतली चौक स्थित हनुमान मंदिर भी जायेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह शाम 6 बजे पुलिस लाइन से हेलीकाप्‍टर द्वारा नागपुर के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

रोड शो भी करेंगे शाह

बताया गया कि गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बालाघाट में रोड-शो में हिस्सा लेंगे। रोड-शो बालाघाट शहर के जय स्तंभ से डॉ. अम्बेडकर चौराहा और सीएम राइज स्कूल तक डेढ़ किलोमीटर मार्ग में होगा। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम होंगे। जिले की 700 ग्राम पंचायतों से लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें