शिवराज सरकार की तारीफ की तो कांग्रेस से मांगा 50 साल का हिसाब, पढ़ें- अमित शाह के संबोधन की 5 बड़ी बातें
Edited By jp Yadav

Amit Shah Speech Highlights
Edited By jp Yadav

Amit Shah Speech Highlights
Amit Shah Speech Highlights: आगामी कुछ महीनों में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी अभी से तैयारी में जुट गई है। पिछले दिनों हुई अहम बैठक के बाद पार्टी ने कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान तक कर दिया है। चुनावी तैयारी के मद्देनजर ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार मध्य प्रदेश के दौरे कर रहे हैं।
इसी कड़ी में रविवार को वह भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के कार्यों की जमकर सराहना की। आइये जानते हैं अमित शाह के संबोधन की 5 बड़ी बातें।
शिवराज सरकार की रिपोर्ट कार्ड पेश करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस में दम है तो वह भी 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आए। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार की तारीफ में उन्होंने कहा कि हमने राजनीति में जवाबदेही की परंपरा बनाई है। राज्यों में सत्तासीन भाजपा सरकारों का पक्ष लेते हुए कहा कि जहां भी हमारी सरकार है, हम जवाबदेही लेते हैं। यही वजह है कि हम 20 सालों का हिसाब दे रहे हैं।
अमित शाह ने रिपोर्ट कार्ड पेश करने के साथ ही बतौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों को जमकर सराहा। उन्होंने यह भी कहा कि शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के बेहद मेहनती मुख्यमंत्री हैं। वह हमेशा से ही प्रदेश की बेहतरी और विकास के लिए काम करते रहे हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार को कोसने के साथ ही उन्होंने कहा कि शिवराज ने अपनी मेहनत से प्रदेश में विकास को रेस बीमार राज्य से बाहर निकाला। उन्होंने यह भी कहा कि शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से विकास वाला राज्य बनाया।
कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने 2004 से 2014 तक 10 वर्षों में मध्य प्रदेश को केवल 1 लाख 98 हजार करोड़ रुपये दिए। वहीं, मोदी सरकार ने केवल 9 वर्षों में मध्य प्रदेश को 8 लाख 33 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई पहल को रोक दिया। कांग्रेस ने हमारी गरीब कल्याण पहल को पंगु बना दिया’। यह भी कम बात नहीं कि सोशल मीडिया पर कमल नाथ सरकार को ‘करप्शन नाथ’ कहा जाने लगा।
पूर्व की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए जहां उसकी आलोचना की, वहीं अमित शाह ने भाजपा मुख्यंत्रियों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि उमा भारती, बाबूलाल गौर इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने इसको विकसित राज्य बनाया। बता दें कि पिछले कई साल से लगातार राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बने हुए हैं।
इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में गरीब कल्याणा महा अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें 1.36 करोड़ लोगों को प्रदेश के ब्रांड के तौर पर पेश किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि ये लोग 2015-16 के बाद गरीबी रेखा से नीचे आ गए हैं। ऐसे ही लोगों को उभारने के लिए यह अभियान शुरू किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: